
 
		मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा हिन्दी पखवाडा के अवसर पर हिन्दी भाषा में प्रकाशित पुस्तकों की पुस्तक प्रदर्शनी हिन्दी पुस्तक मेला 2022 का आयोजन किया गया। इस हिन्दी पुस्तक मेला 2022 में हिन्दी भाषा में प्रकाशित विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धन तथा मनोरंजक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया था। जहाँ एक ओर महात्मा गांधी की आत्मकथा, पं. जवाहर लाल नेहरू की भारत एक खोज, शहीद भगत सिंह, स्वामी विवेकानन्द, अटल बिहारी बाजपेयी, ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की पुस्तकें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी वहीं दूसरी ओर प्रेमचन्द्र, शरदचन्द्र, बंकिमचन्द्र, रामकुमार वर्मा, महादेवी वर्मा, तुलसी, कबीर की रचनायें, लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रही थी। इस हिन्दी पुस्तक मेला 2022 में आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, सूचना का अधिकार, महिला अधिकार, ग्राहक अधिकार, पत्??
Event Date: 13-09-2022