Media cell

Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad

Prayagraj (U.P) - 211004

Press Briefing

एनजीएनडीएआई-2026' में पहले दिन 40 शोध

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग ने 'नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क्स एंड डिप्लॉयबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एनजीएनडीएआई- 2026) ' विषय पर तीन दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुल आठ तकनीकी सत्रों में 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।


एआइ पढ़ेगा नींद का विज्ञान, ईईजी के संकेतों से चलेगी योग निद्रा

नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) आधारित एक नई तकनीक विकसित की गई है, जो सोते समय मस्तिष्क की गतिविधियों को पढ़कर उसी के अनुरूप आडियो थेरेपी को बदल सकती है। एमएनएनआइटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत शोधपत्र में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ईईजी आधारित ऐसी प्रणाली प्रस्तुत की है, जो मस्तिष्क की अलग-अलग अवस्थाओं की पहचान कर वास्तविक समय में व्यक्तिगत योग निद्रा आधारित आडियो थेरेपी देने में सक्षम बताई गई है।


सर्वर पर बढ़ने वाला बोझ पहले ही भांप लेगा एआई

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की और से अगली पीढ़ी के नेटवर्क और परिनियोज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पर गुरुवार से शुरू हुआ। सम्मेलन के पहले दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग इंटरनेट आफ थिंग्स (आइओटी), एज एवं फाग कंप्यूटिंग और साफ्टवेयर-डिफाइंड स्मार्ट नेटवर्क्स जैसी तकनीकों के भविष्य पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता आइआइआइटी भोपाल के निदेशक प्रो. आशुतोष सिंह ने कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग की दुनिया में अब ऐसी तकनीक विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जो सर्वर में खराबी आने का इंतजार करने के बजाय खतरे को पहचानकर उसे संभाल ले |


क्वांटम कंप्यूटिंग-एआई से क्लाउड को बनाएंगे तेज

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अगली पीढ़ी के नेटवर्क और परिनियोज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का मंथन शुरू हो गया। संस्थान के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 'नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क्स एंड डिप्लायबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' विषय पर तीन दिनी द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज गुरुवार को हुआ।


विदाउट नेटवर्क भी काम करेगा डिवाइस खुद मैनेज कर लेगी आसपास का सारा डेटा

एआई अब सिर्फ चैटबॉट में पूछने तक सीमित नहीं है. आने वाले समय में मोबाइल कैमरा सेंसर और दूसरे डिवाइस खुद आसपास के डेटा को समझकर कई छोटे काम कर सकेंगे |


जिला पंचायत के अभियंता एवं अवर अभियंता, पंचायत राज विभाग के व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण का एमएनएनआईटी में शुभारंभ

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद (एमएनएनआईटी इलाहाबाद) में जिला पंचायत के अभियंता एवं अवर अभियंता पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश हेतु व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ || 22 सितंबर 2026 को हुआ।


अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में जिला पंचायत के अभियंताओं और अवर- अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य पंचायती राज अधिकारियों के तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है।


जिला पंचायत अभियंताओं को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तीन दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अभियंताअ अभियंताओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण 24 सितंबर तक चलेगा |


एमएनएनआईटी ने बनाया स्मार्टसोलर पंप, मिला पेटेंट, इस पंप से 20% तक ज्यादा पानी निकलने का दावा

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने फसलों की सिंचाई के लिए स्मार्ट सोलर पंप विकसित किया है। विद्युत अभियंत्रण विभाग के डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने इसके विकास में योगदान दिया है। पंप की तकनीक को पेटेंट भी मिला है।


अभियंताओं को निर्माण तकनीक का प्रशिक्षण

एमएनएनआईटी में पंचायती राज विभाग के जिला पंचायत अभियंताओं और अवर अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण शुरू हुआ | 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियंताओं के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करना है।